Explore

Search

April 15, 2026 3:52 pm

7k network

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती को झांसे में लेकर अनाचार करने का मामला सामने आया है। मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अनिकेत तांडे (20 वर्ष), निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से हुई थी। आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर पीड़िता और उसके परिवार का भरोसा जीता तथा शादी का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता को धोखे का एहसास हुआ, तो उसने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को रायपुर के हीरापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M) और 69 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy