Explore

Search

April 14, 2026 9:02 am

7k network

नाबालिग से घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार — पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 7 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि सुबह करीब 8:10 बजे वह अपने घर के सामने अपनी चाची के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी हरिओम प्रजापति (31 वर्ष), निवासी भैसो, वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा।

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2) और 333 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy