Explore

Search

April 16, 2026 5:46 pm

7k network

करही घाट में काला खेल बेनकाब, पुलिस-प्रशासन ने माफियाओं की कमर तोड़ी

जांजगीर-चांपा/सक्ती | 05 अप्रैल 2026

रेत माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कस दिया है। महानदी के करही घाट में चल रहे अवैध रेत कारोबार पर छापेमारी कर 5 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करही (तहसील हसौद, जिला सक्ती) स्थित महानदी घाट में लंबे समय से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

दिनांक 4 अप्रैल की रात जिला प्रशासन सक्ती और थाना बिर्रा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध रेत भंडारण और परिवहन में लगे 5 वाहनों पर कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में एसडीएम कावेरी मरकाम, तहसीलदार गरिमा मनहर अनंत सहित राजस्व विभाग की टीम और थाना प्रभारी जय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy