Explore

Search

July 5, 2026 8:23 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

खपरीडीह डबल मर्डर केस का खुलासा…गांव के दो नशेड़ियों ने ही नकली मुखौटा लगाकर किया था हत्या।

जांजगीर, 03 अप्रैल 2026।

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। घटना के दौरान बुजुर्ग संतराम साहू (70) के जागने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। शोर सुनकर जागी उनकी पत्नी श्यामबाई साहू (65) को भी आरोपियों ने बेरहमी से मार डाला।

🔍 साजिश और तरीका चौंकाने वाला

मुख्य आरोपी सुरेन्द्र यादव, जिसने पहले मृतकों के घर शादी में वीडियोग्राफी की थी, को घर में पैसे और अकेले रहने की जानकारी थी। उसने साथी गजेन्द्र दिनकर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने नकली बाल, मास्क और टोपी का इस्तेमाल किया।

💰 लूट के बाद फरार

हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के गले से सोने का हार और पैरों से चांदी की पायल लूट ली। बाद में सबूत छिपाने के लिए हथियार और जेवर अलग-अलग जगहों पर छिपा दिए।

👮‍♂️ सायबर और मुलमुला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। मुख्य आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया, जहां उसके हाथ में चोट के निशान भी मिले।

⚖️ गिरफ्तार आरोपी:

गजेन्द्र पाल दिनकर

सुरेन्द्र यादव (मुख्य साजिशकर्ता)

श्यामरतन दिनकर

विजेन्द्र पाल दिनकर

🔪 जप्त सामग्री:

2 चाकू

सोने का हार

चांदी की पायल

मोटरसाइकिल

👮 पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में इस जघन्य हत्याकांड का सफल खुलासा किया गया। टीम में साइबर थाना और मुलमुला पुलिस की अहम भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy