Explore

Search

July 4, 2026 8:50 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण स्वीकृत, लाखों की सौगात

जांजगीर चाम्पा/सक्ती–सक्ति विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर विभिन्न शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और प्रार्थना व अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें बलौदा ब्लॉक के प्राथमिक शाला बालपुर और उच्चाभिठ्ठी, वहीं बम्हनीडीह ब्लॉक के प्राथमिक शाला पोड़ीकला, लछनपुर तथा हायर सेकेंडरी स्कूल सारागांव शामिल हैं।

इसी प्रकार सक्ती जिले के सक्ती विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाला जर्वे, मोहगांव, धनपुर और जामपानी में भी प्रार्थना शेड निर्माण हेतु 5-5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस स्वीकृति से क्षेत्र के स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस पहल के लिए डॉ. महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy