Explore

Search

April 25, 2026 3:51 pm

7k network

“मोटरसाइकिल में बैठाकर नाबालिग को भगाया, फिर किया दुष्कर्म—आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे”

जांजगीर-चांपा | 31 मार्च 2026

जिले के नैला चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च 2026 की दरमियानी रात की है, जब आरोपी बीरेन्द्र रात्रे उर्फ सिकन्दर रात्रे (20 वर्ष), निवासी कापन चौकी नैला, नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल में बैठाकर भगा ले गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को झांसा देकर ले जाना और उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान, एएसआई कोसले एवं प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy