Explore

Search

April 21, 2026 6:51 pm

7k network

रात में घर में घुसकर हमला: महिला समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

जांजगीर-चांपा | 31 मार्च 2026

जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा में हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 मार्च की रात करीब 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। मुख्य आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया। बीच-बचाव करने आई प्रार्थी की पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई।

इतना ही नहीं, प्रार्थी के तीनों पुत्रों पर भी लाठी से हमला किया गया, जबकि बेटी को घर से घसीटते हुए बाहर निकाला गया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट भी जब्त कर लिए हैं।

पुलिस द्वारा गवाहों के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना अकलतरा टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy