Explore

Search

July 4, 2026 11:58 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार। पोस्टर फाड़ने के विवाद में दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर-चांपा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296, 351(3), 115(2), 117(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।

📌 क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी प्रलय भरत वसावे (16 वर्ष) निवासी निजामपुर (महाराष्ट्र), हाल मुकाम गनियारी बिलासपुर ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने फूफा राजेश वाल्टर के साथ उनके पैतृक घर मिशन फाटक के पास आया था।

इसी दौरान कुछ लोग घर के सामने हंगामा कर रहे थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए आरोप लगाया कि “तुमने हमारे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए हैं” और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसे और डंडे से हमला कर दिया।

हमले में प्रार्थी और उसके फूफा दोनों घायल हो गए।

🏥 डॉक्टरी जांच में हुआ बड़ा खुलासा

घायल का मेडिकल एवं एक्स-रे कराने पर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, साथ ही घटना घर के अंदर होने के कारण पुलिस ने प्रकरण में गंभीर धाराएं बढ़ाई।

👮 ऐसे पकड़े गए आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

संजीव विश्वकर्मा (35 वर्ष)

आशीष बरेठ उर्फ सोनू (24 वर्ष)

दोनों आरोपियों को 20 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

👏 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव,

उनि उमेन्द्र मिश्रा,

सउनि भुवनेश्वर राठौर

तथा थाना चांपा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy