Explore

Search

April 21, 2026 5:26 pm

7k network

सरकारी योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, पत्नी के नाम पर पैसा निकालने वाला पति सलाखों के पीछे

जांजगीर चाम्पा-थाना बिर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर शासकीय योजना की राशि हड़पने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक पटेल ने अपनी पत्नी के नाम पर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तिथि का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल का हितग्राही परिचय पत्र भी फर्जी तरीके से बनवाया गया।

इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपी ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये की राशि का लाभ ले लिया।

मामले की जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy