Explore

Search

July 4, 2026 11:17 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो बुला ली पूरी फैमिली, फिर घर के सामने ही जमकर मारपीट”

Hasdev Express

जांजगीर-चांपा | 18 मार्च 2026

बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुभाष दास निवासी पोंच 16 मार्च की रात करीब 9:30 बजे अपने घर में था। इसी दौरान आरोपी वेद प्रकाश उर्फ शनी वैष्णव ने उसे बाहर बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर प्रार्थी के पिता, भाई और दादाजी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने अपने पिता भानु दास वैष्णव और भाई विकास कुमार वैष्णव को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर परिवार के साथ मारपीट की।

घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

भानु दास वैष्णव (55 वर्ष)

विकास कुमार वैष्णव (24 वर्ष)

वेद प्रकाश उर्फ शनी वैष्णव (26 वर्ष)

सभी निवासी पोंच, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy