Explore

Search

July 4, 2026 9:43 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

महुआ शराब पर पुलिस का वार—घर-घर रेड में महिला सहित दो धराए”

जांजगीर चाम्पा–जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी दुर्गेश कुमार देवांगन (34 वर्ष) निवासी धनवारपारा बम्हनीन के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा महिला आरोपी कौशिल्या तेंदुलकर (40 वर्ष) निवासी नायकटांड़ अकलतरा के पास से 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 5600 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर एवं आरक्षक राजू भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy