Explore

Search

April 21, 2026 8:39 pm

7k network

दुकान में घुसकर 70 वर्षीय दुकानदार से मारपीट, सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 16 मार्च 2026

जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडपार निवासी सुशील पाण्डेय (70 वर्ष) ने थाना सारागांव में शिकायत दर्ज कराई कि 15 मार्च 2026 की रात लगभग 12:30 बजे गांव के ही आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी उसकी दुकान के पास पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगा। सामान देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दुकान का दरवाजा लात मारकर खोलते हुए अंदर घुस गए और बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी (25 वर्ष)

अविनाश सूर्यवंशी (25 वर्ष)

विक्की सूर्यवंशी (21 वर्ष)

सभी निवासी ग्राम मुडपार, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक एवं गोवर्धन टाइगर का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy