
जांजगीर चाम्पा-अवैध नशीली कैप्सूल की बिक्री के मामले में थाना चांपा पुलिस को एंड-टू-एंड विवेचना में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 880 नग नशीली कैप्सूल, जिसकी कीमत लगभग 8200 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से कोरबा की ओर से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल है। सूचना पर पुलिस ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
घेराबंदी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम रामकिशोर कश्यप पिता कन्हैया कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी कोसमन्दा और प्रदीप पटेल पिता ईश्वर पटैल उम्र 20 वर्ष निवासी रजगामार बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 469 स्ट्रिप (प्रत्येक में 8 कैप्सूल) कुल 3752 नग नशीली कैप्सूल बरामद हुई, जिसकी कीमत 34,813 रुपये बताई गई।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (CG 11 BM 2797), दो मोबाइल फोन और 200 रुपये नगद जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
एंड-टू-एंड विवेचना में सामने आए अन्य आरोपी
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में मामले की आगे की जांच की गई। विवेचना के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े प्रकाश चौहान और सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू (जिला कोरबा) को पकड़कर पूछताछ की गई।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रकाश चौहान, पिता सहारन चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर, कोरबा
सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू, पिता महेंद्र विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामसागर पारा वार्ड नंबर 2, कोरबा थाना कोतवाली
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




