Explore

Search

April 14, 2026 8:54 am

7k network

देर रात तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने मेटाडोर सहित सिस्टम किया जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मेटाडोर में लगे डीजे सिस्टम को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रोड में एक मेटाडोर में डीजे सिस्टम लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच करने पर पाया कि डीजे संचालक मेटाडोर में साउंड सिस्टम माउंट कर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था।

पुलिस ने आरोपी ज्योतिष कश्यप (30 वर्ष), पिता बैसाखु कश्यप, निवासी बाल्को कोरबा को पकड़कर कोतवाली थाना लाया। साथ ही मेटाडोर और उसमें लगे डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास और आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy