Explore

Search

March 11, 2026 6:40 pm

7k network

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नवविवाहिता की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पति सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 80(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

📌 मामला क्या है

पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 की रात नवविवाहिता ने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई और पंचनामा कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी धर्मेन्द्र निर्मलकर से हुई थी। शादी के लगभग दो महीने बाद से ही पति, सास, देवर और मौसी सास द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने की बात को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ना की जा रही थी।

👤 गिरफ्तार आरोपी

धर्मेन्द्र निर्मलकर (30 वर्ष)

शिव कुमारी निर्मलकर (48 वर्ष)

मनोज निर्मलकर (27 वर्ष) – निवासी राहौद

तेरस बाई निर्मलकर (37 वर्ष) – निवासी खोखरी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा

पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद दहेज प्रताड़ना का दोषी पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👮 पुलिस टीम

इस कार्रवाई में CSP योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, ASI रामप्रसाद बघेल, विवेक ठाकूर, नितिन द्विवेदी, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले और अंजिमा बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy