Explore

Search

March 10, 2026 10:32 pm

7k network

पुरानी रंजिश में हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू किया बरामद

जांजगीर-चांपा जिले के चौकी नैला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो युवक पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष)

देवराज कुमार सूर्यवंशी (20 वर्ष)

दोनों निवासी – नैला

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नैला भवानी सिंह चौहान और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy