Explore

Search

March 7, 2026 7:18 am

7k network

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, अकलतरा पुलिस ने 14 हाईवा वाहन किए जप्त

जांजगीर-चांपा: अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा वाहनों को जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती देर रात हाईवे रोड पर दबिश दी।

दबिश के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे 14 हाईवा वाहनों को मौके पर पकड़ा गया। सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया है। संबंधित वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy