कोसमन्दा (चाम्पा): होली पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कोसमन्दा के भाकु चौरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व थाना चाम्पा के टीआई अशोक वैष्णव ने किया।
बैठक में सरपंच संजय रत्नाकर, उपसरपंच अनिल कश्यप, पंच दिनेश राठौर, गणेश प्रभु, सावन बरेठ, उमेश राठौर, कोटवार संतोष, रथराम, बृजलाल तथा गांव के बैगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि—
होलिका दहन ऐसे स्थान पर न करें जहां से बिजली की तारें गुजर रही हों।
डीजे का उपयोग न करें।
नशे की हालत में मोटरसाइकिल न चलाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सरपंच संजय रत्नाकर ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि होली प्रेमपूर्वक मनाएं और ऐसा कोई विवाद न हो जिससे गांव का मामला थाने तक पहुंचे।
बैठक का उद्देश्य गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित करना रहा।




