जांजगीर-चांपा | 25 फरवरी 2026 — सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों को बलौदा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
👉 क्या है पूरा मामला
प्रार्थी संजय मिरी, निवासी बलौदा, 16 फरवरी 2026 को पारिवारिक कार्यक्रम में घर से बाहर गए थे। 23 फरवरी को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर से सोने का हार, 20 हजार रुपये नगद और आधार कार्ड चोरी कर ले गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
👉 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी की नगदी 20 हजार रुपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👉 आरोपी कौन हैं
दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया (19 वर्ष)
सुशीला बाई सूर्यवंशी (36 वर्ष)
दोनों निवासी ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
👉 इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत और महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।
➡️ बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का मामला महज 24 घंटे में सुलझ गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई।




