Explore

Search

March 7, 2026 9:30 am

7k network

अकलतरा स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़ — 5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बालक भी शामिल

 

जांजगीर-चांपा | 21 फरवरी 2026

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास दो व्यक्ति गांजा लेकर मौजूद हैं। सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त रेड कार्रवाई की।

मौके पर जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर कुल 5.161 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई, जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर जांजगीर क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी (21 वर्ष) निवासी ग्राम सारागांव थाना सारागांव का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पूर्व में आबकारी मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना अकलतरा से निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित पुलिस स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम-I बिलासपुर के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy