जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान टीम को सूचना मिली कि हाईवे रोड स्थित जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के समीप एक युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यात्री प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तुषार कश्यप निवासी पेण्ड्री जांजगीर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू बरामद किया गया।
👤 आरोपी
तुषार कश्यप (20 वर्ष), निवासी पेण्ड्री, जांजगीर
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
⭐ पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक भागवत डहरिया, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक वाल्मीकि राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।




