जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन प्रदेश अध्यक्ष इकबाल खान की सहमति से तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े की अनुशंसा पर किया गया। जिले के अध्यक्ष संतोष सिंह जबल ने नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री शमसुद्दीन अंसारी को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री अंसारी की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
अपनी नियुक्ति पर श्री शमसुद्दीन अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का भरोसा भी दिलाया




