
जांजगीर चाम्पा-मामले का विवरण दिनांक 16 फरवरी 2026 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरताल स्थित शिव मंदिर की मूर्तियों को खंडित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खैरताल निवासी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन (उम्र 30 वर्ष) पर संदेह के आधार पर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशे की हालत में मूर्तियों को खंडित करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
शेख अनवर उर्फ छोटा फोन, उम्र 30 वर्ष, निवासी खैरताल, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक शिवनंदन गिरधारी, आरक्षक हेमंत खरे, मुकेश राज एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




