Explore

Search

March 7, 2026 9:23 am

7k network

वर्ल्ड कप के नाम पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ — साइबर टीम की रेड में 2 आरोपी दबोचे

जांजगीर चाम्पा-वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर–चांपा पुलिस ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। चौकी नैला क्षेत्र में साइबर टीम और नैला पुलिस की संयुक्त रेड में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹23,000 नगद, 04 मोबाइल फोन और 02 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

जप्त मोबाइल फोन की जांच में वर्ल्ड कप क्रिकेट से जुड़ी 02 ऑनलाइन सट्टा आईडी मिली हैं, जिनमें लाखों रुपये के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिले में क्रिकेट सट्टा खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी:

सुमीत सिंह ठाकुर, पिता स्व. दिलीप सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी नैला दर्रीपारा

प्रतिक मिश्रा, पिता प्रियजन मिश्रा, उम्र 30 वर्ष, निवासी तिफरा काली मंदिर के पीछे, वार्ड नं. 12, बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में 15.02.26 को साइबर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नैला दर्रीपारा के पास दो युवक मोबाइल के माध्यम से वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने के लिए आईडी बेच रहे हैं।

सूचना पर चौकी नैला और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने रेड कर दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने लगे, लेकिन मौके पर मोबाइल जांच में दो अलग-अलग क्रिकेट सट्टा आईडी मिलीं, जिनमें लाखों के लेनदेन और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन रकम लेकर सट्टा आईडी बेचने के सबूत मिले। मामले की विस्तृत जांच जारी है और संलिप्तता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान, प्र.आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू एवं चौकी नैला स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy