Explore

Search

July 5, 2026 12:35 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

अफरीद में डीजे डांस को लेकर बारात में बवाल, प्राणघातक हमले के आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296 एवं 351(3) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अमर यादव (27 वर्ष) एवं अमीर यादव (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बोरसी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घायल गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ 10 फरवरी 2026 की शाम ग्राम अफरीद में बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान ग्राम बोरसी से आए बारातियों के साथ डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गौरव बरेठ और उसके साथी सागर बरेठ पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस टीम वैज्ञानिक अधिकारी के साथ घटनास्थल पहुंची और जांच की। बिलासपुर के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती घायल गौरव बरेठ का कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष मृत्युकालीन कथन भी दर्ज कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके निवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश केवंट तथा आरक्षक दीपक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy