
जांजगीर-चांपा जिले के राहौद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरदेई के एक तालाब में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृत युवक ने हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। उसके दाहिने हाथ में चूड़ा पहना हुआ है तथा गोदने से दाहिने हाथ पर दिल का निशान बना हुआ है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
राहौद चौकी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या राहौद चौकी पुलिस को सूचित करें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author: Hasdev Express
Post Views: 87




