Explore

Search

March 7, 2026 10:55 am

7k network

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट: बलौदा पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

जांजगीर-चांपा, 10 फरवरी 2026। शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी निकेश कुमार सुमन निवासी बुचीहरदी ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 फरवरी 2026 की दोपहर गांव के गोपी पाटले और जग्गू पाटले ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

गोपी पाटले (30 वर्ष)

जग्गू पाटले (24 वर्ष)

दोनों निवासी ग्राम बुचीहरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर एवं आरक्षक रज्जू रात्रे, प्रहलाद कश्यप और संदीप सोनंत का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy