Explore

Search

March 7, 2026 10:58 am

7k network

चांपा पुलिस की मुस्तैदी, चाकू लहराने वाला आरोपी अमन नायक गिरफ्तार

चांपा थाना क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयाक्रांत करने वाले युवक को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चांपा क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुलेआम धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों में दहशत फैलाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई, जहां से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अमन नायक उर्फ बांगड़, उम्र 21 वर्ष, निवासी जवाहर पारा, चांपा, थाना चांपा है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतहरे, आरक्षक गौरीशंकर राय, आरक्षक आकाश कलोशिया सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy