जांजगीर-चाम्पा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव के सहमति एवं डॉ नवीन मारकंडे प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। उक्त घोषणा में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शक्ति के महामंत्री का पुनः दायित्व सौंपा गया है। गौरतलब है कि श्रीमती राठौर को भाजपा पार्टी की सक्रियता को देखते हुए दायित्व पुनः महिला मोर्चा के महामंत्री का दायित्व दिया गया है, सभापति राठौर जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा के दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुई है, उनके महामंत्री बनने पर क्षेत्र सहित जिले में हर्ष का माहौल है महामंत्री बनने की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतको व कार्यकर्ताओं ने बधाई दे रहे हैं।
Author: Hasdev Express
Post Views: 53




