Explore

Search

March 7, 2026 10:02 am

7k network

सिवनी एवं कोसमन्दा मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस।

कोसमन्दा/सिवनी।

ग्राम पंचायत सिवनी स्थित सेवादल प्रांगण में सिवनी मंडल एवं कोसमन्दा मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, सहसराम कर्ष, कोसमन्दा सरपंच संजय रत्नाकर, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव, दीपक बरेठ, राघवेंद्र नामदेव, सिवनी मंडल अध्यक्ष गुडेश्वर यादव, नरेश जायसवाल, ओमप्रकाश पांडे, रामा राठौर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

साथ ही डॉ. चरणदास महंत जी के जिला प्रतिनिधि डॉ. संतोष यादव, सिवनी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शिव सिदार, उप सरपंच गोविंद राठौर, शेखर राजपूत, लालचंद देवांगन, अनिकेत पांडे, भीखम बरेठ, जीवनलाल बरेठ, जीवन राठौर, धनराज पुरी एवं सिवनी के पाँचों सेक्टरों के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में गांधीजी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy