Explore

Search

March 7, 2026 12:45 pm

7k network

जिला रोजगार कार्यालय में 05 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 30 जनवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 05 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक परिश्रम रिसोर्सेज प्रा.लि. गुड़गांव उपस्थित रहेगें। परिश्रम रिसोर्सेज गुड़गांव द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के 40 पद व सुपरवाईजर के 40 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता मीटर इंस्टॉलेशन हेत आई.टी.आई. व सुपरवाईजर के लिये 12 वी पास निर्धारित किया गया है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष  उक्त पद के लिये केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होगें। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy