Explore

Search

March 7, 2026 12:20 pm

7k network

शांति भंग करने वालों पर पुलिस का वार, सिटी कोतवाली ने 05 आरोपियों को दबोचा

जांजगीर-चांपा — जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 05 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1-बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर

2-राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर

3-पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर

4-दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर

5-सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में असामाजिक तत्वों, शांति भंग करने वालों एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विशेष योगदान इस कार्रवाई में

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर

आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा

का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy