कोसमन्दा (चाम्पा)।
कोसमन्दा स्थित गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाम्पा के पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन रहे विशिष्ट अतिथि सरपंच संजय रत्नाकार, उपसरपंच गनेशी अनिल कश्यप,रामखिलावन यादव जनादेश 24 के संपादक के रुप मे उपस्थित थे गणमान्य नागरिकों में समारू यादव सेवा निवृत्त शिक्षक, अर्जुन सोनी,महेंद्र कश्यप, जय कश्यप पंच उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा-वार प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी

KG-I – मितेश कौशिक (पिता: शंकर दयाल) – 98%
KG-II – खुशबू बरेठ (पिता: मनोज कुमार बरेठ) – 98.4%
कक्षा पहली – हर्षिका सूर्यवंशी (पिता: संतोष कुमार) – 94.3%
कक्षा दूसरी – साहिल कौशिक (पिता: सतीश कौशिक) – 95.5%
कक्षा तीसरी – कृष्णा बरेठ (पिता: मनोज बरेठ) – 93.7%
कक्षा चौथी – जिज्ञासा सूर्यवंशी (पिता: केशव प्रसाद) – 94%
कक्षा पाँचवीं – अभिनाश सूर्य (पिता: होरेलाल) – 91.5%
कक्षा छठवीं – आयशा बरेठ (पिता: शिव कुमार बरेठ) – 95%
कक्षा सातवीं – राधा केवट (पिता: राधेश्याम केवट) – 94%
कक्षा आठवीं – योगिता सूर्यवंशी (पिता: मनोज कुमार) – 91.88%
कक्षा नवमी – दिव्यांश साहू (पिता: मिलन साहू) – 97.8%
कक्षा दसवीं – उज्जवल यादव (पिता: रमेश यादव)-90.6%
सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव कश्यप, उप-प्राचार्या साधना राठौर, सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ – रामू देवांगन, राहुल शर्मा, जय प्रकाश, प्रीति राठौर, माहेश्वरी प्रधान, अंजुलता बरेठ, सोमवती, वैशाली, उपासना, सुनीता यादव, श्वेता खरे, प्रतिमा यादव, नंदनी यादव,दीक्षा कश्यप,लेखनी कौशिक उपस्थित रहे।

वहीं विद्यालय समिति की ओर से रामरतन राठौर, छतराम राठौर, संतोष राठौर, गेंदराम बरेठ, दिनेश सोनी, चंद्रिका राठौर, सुखराम एवं योगेश राठौर कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की।





