जांजगीर-चाम्पा — पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना बलौदा पुलिस द्वारा नया बस स्टैंड के पीछे, बलौदा में रेड कार्यवाही कर आरोपी आशीष कुमार तम्बोली, पिता सतीश कुमार तम्बोली, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बलौदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चाम्पा के कब्जे से 70 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,600 है, बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 36/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 26.01.2026 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक संतोष कुमार रात्रे एवं प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।




