Explore

Search

March 7, 2026 10:03 am

7k network

सरस्वती शिशु मन्दिर सिवनी में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन। पुलिस अधीक्षक व जिपं. के सभापति हुए कार्यक्रम में शामिल।

जांजगीर-चाम्पा- बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर सिवनी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियो ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिकोत्सव आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के जनपद पंचायत के सभापति चुड़ामणि  राठौर, सरपंच श्रीमती कृष्ण कुमारी शिव सिंह गोड़,  श्रीमती नम्रता नामदेव, जयभवानी देवांगन, भागवत साहू, उप सरपंच गोविन्द राठौर, डॉ. संतोष यादव, नरोत्तम साहू, मनोज राठौर, रामकृष्ण पाण्डेय, पवित्र पाल नामदेव, महेंद्र गिरी गोस्वामी, सरोज राठौर, मनोज राठौर, प्रेमलाल पांडे उपस्थित रहे।

उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण पर जिला पंचायत के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि नशा मुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण नारी शिक्षा पर अपने गम्भीर विचार रखें। समाज में हो रहे अपराधों पर उन्होंने अपने विचार से जिले के पुलिस कप्तान को अवगत कराया और पुलिस और जनता के बीच सम्बंधों पर अपनी कविता के माध्यम से बात रखी लोगों खूब ताली के साथ उनके कविता का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने संस्कृत में श्लोक पढ़कर अपनी बात की शुरुवात कर समाज में हो रहे नशाखोरी पर छतीसगढ़ी में कविता पढ़ी और समाज सेवा पर उन्होंने अपने विचार रखे। इस दौरान स्कूल में कम्प्यूटर सिस्टम दान देने की घोषणा की। जनपद सभापति चुड़ामणि राठौर ने जनपद मद से स्कूल में रंगमंच बनाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्यगण आचार्या  विद्यार्थी एवं ग्राम के पंचगण और भारी संख्या में ग्राम की माताएं बहने एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

————

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy