जांजगीर–चांपा।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
अभियान के दौरान जिले भर में अलग–अलग थाना क्षेत्रों से कुल 56 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें
34 गिरफ्तारी वारंटी
22 स्थाई वारंटी शामिल हैं।
विशेष रूप से थाना चांपा क्षेत्र में डकैती के मामले में दो वर्षों से फरार 02 स्थाई वारंटियों को भी पुलिस ने धर दबोचा।
थाना क्षेत्रवार गिरफ्तारी विवरण:
थाना जांजगीर – 12 गिरफ्तारी वारंटी, 02 स्थाई वारंटी
चौकी नैला – 02 गिरफ्तारी वारंटी
थाना बलौदा – 01 गिरफ्तारी, 04 स्थाई वारंटी
थाना अकलतरा – 03 गिरफ्तारी, 01 स्थाई वारंटी
थाना मुलमुला – 01 गिरफ्तारी, 01 स्थाई वारंटी
थाना पामगढ़ – 03 स्थाई वारंटी
थाना नवागढ़ – 06 गिरफ्तारी वारंटी
थाना शिवरीनारायण – 03 गिरफ्तारी, 05 स्थाई वारंटी
थाना चांपा – 03 गिरफ्तारी, 04 स्थाई वारंटी
थाना बम्हनीडीह – 01 स्थाई वारंटी
थाना बिर्रा – 01 गिरफ्तारी, 01 स्थाई वारंटी
थाना कोटमीसोनार – 02 गिरफ्तारी वारंटी
यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।
रातभर चले इस अभियान में पुलिस बल ने पूरी सतर्कता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।




