Explore

Search

March 7, 2026 10:53 am

7k network

कृष्ण भक्ति में डूबा कोसमन्दा,मुकुट पूजा के साथ शुरू हुआ महारास लीला उत्सव

कोसमन्दा (चाम्पा) – ग्राम पंचायत कोसमन्दा में बाल समाज रास लीला मण्डली के तत्वावधान में 12 जनवरी से 10 दिवसीय महारास लीला का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस मुकुट पूजा के साथ गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं विष्णु जी की आरती कर लीला का विधिवत प्रारंभ हुआ।

शुभारंभ अवसर पर मण्डली के सभी सदस्य, ग्राम सरपंच संजय रत्नाकर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मण्डली के मैनेजर ने जानकारी दी कि इस कृष्ण लीला में बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा, जिसमें माटी खान, अधासुर वध, पूतना वध, वृंदावन गमन, माखन चोरी, गोवर्धन लीला, पनघट लीला, नागलीला (कालिया मर्दन) तथा कंस वध प्रमुख रूप से शामिल हैं।

समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि यह परंपरागत महारास लीला कई दशकों से निरंतर आयोजित होती आ रही है, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।

लीला के समापन अवसर पर 21 जनवरी को मण्डली द्वारा भव्य मड़ाई मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण मेले का विशेष आकर्षण रहेगा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy