Explore

Search

March 7, 2026 10:54 am

7k network

जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता, बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 09 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कोतवाली जांजगीर पुलिस टीम द्वारा शारदा चौक, जांजगीर क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे वह अवैध रूप से अपने कब्जे में रखे हुए था।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👤 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: सोनू तांती

पिता का नाम: रामजतन तांती

उम्र: 20 वर्ष

निवासी: मुडापार, चौकी मानिकपुर, जिला कोरबा

जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉 इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आलोक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy