Explore

Search

March 7, 2026 11:44 am

7k network

जुआ फड़ पर कोतवाली एवं साइबर की संयुक्त टीम का छापा, 05 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹18,170 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

सरोज थवाईत पिता राम किशोर थवाईत, उम्र 55 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर

भरत राठौर पिता सुंदरलाल राठौर, उम्र 52 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर

रामनारायण राठौर पिता शांतिलाल राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी खोखरा, जांजगीर

राजकुमार सूर्यवंशी पिता नत्थूराम सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर

विशाल सिंह पिता रणजीत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुकली, जांजगीर

मामले का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारियों की बैठक लेकर थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को क्षेत्र में गश्त एवं कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौद नाला के पास कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे शामिल थे। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को आता देख जुआरी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर 05 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹18,170 नगद एवं ताश पत्तियां जब्त की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में विशेष योगदान

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी कोतवाली),

निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी),

सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह,

प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा,

आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, श्रीकांत सिंह एवं शाहबाज

का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy