Explore

Search

March 7, 2026 9:33 am

7k network

हाई टेंशन पावर लाइन निर्माण में बाधा डालने वालों पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

जांजगीर-चांपा जिले में हाई टेंशन पावर लाइन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले महिला-पुरुष सहित कुल 13 लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06 जनवरी 2026 को बिलासपुर–रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत जांजगीर क्षेत्र के ग्राम शुकली एवं नवापारा में 132 केवी हाई टेंशन लाइन के नवीन निर्माण का कार्य प्रगति पर था। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य का विरोध करते हुए अनावश्यक विवाद किया जा रहा था।

स्थिति को नियंत्रित करने हेतु राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाइश दी गई। समझाइश के दौरान भी कुछ व्यक्तियों द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न किए जाने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें थाना लाया गया एवं उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

सभी अनावेदकों एवं संबंधित भूमि मालिकों को परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिस पर अनावेदकों द्वारा भविष्य में निर्माण कार्य में कोई व्यवधान न डालने की सहमति व्यक्त की गई।

बाद में सभी अनावेदकों के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

इस कार्यवाही के दौरान

SDM जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान,

CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे,

तहसीलदार श्री बी.आर. मंडावी,

नायब तहसीलदार श्रीमती वर्षा अग्रवाल

सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy