Explore

Search

July 5, 2026 12:23 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शराब के लिए पैसे न देने पर बहन से मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी; कोटमीसोनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 06 जनवरी 2026

जिले के थाना अकलतरा अंतर्गत कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा में महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 02:00 बजे, आरोपी अजीत कुमार टंडन पिता स्व. बिहारी लाल टंडन, निवासी पोड़ीदल्हा, थाना अकलतरा ने शराब पीने के लिए अपनी ही बहन से पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बहन के साथ मारपीट की तथा घर में रखे टीवी, बिजली बोर्ड एवं टेबल फैन में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 333(1), 119(1) एवं 324 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सराहनीय कार्रवाई में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज एवं आरक्षक विजय कुमार राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy