Explore

Search

March 7, 2026 3:55 pm

7k network

लोगो को उकसा कर जे एस डब्लू प्लांट नरियरा से अवैध पैसा की मांग कर मुख्य गेट पर बार बार धरना प्रदर्शन करने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी

1. सत्यप्रकाश निर्मलकर उम्र 32 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला

2. ज्योति नोरगे उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा 

 

 जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22/12/2025 को सत्यप्रकाश निर्मलकर, ज्योति नोरगें द्वारा जे.एस डब्लू प्लांट के मुख्य गेट के अंदर धक्का मुक्की करते हुए जबरन गेट के अंदर घुस गये एवं सुरक्षागार्ड व अन्य कर्मचारी द्वारा मना करने पर गाली गलौच पर ऊतारू हो गये एवं मुख्य गेट में बैठकर आवागमन को बंद कर दिये पूर्व में भी आरोपियों के द्वारा जे.एस डब्लू मुख्य गेट पर एवं अंदर घुसकर आवागमन बाधित कर तोड फोड का धमकी दिये थे एवं  दिनों के द्वारा अवैध पैसा की मांग की गई थी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 656 /2025 धारा 296, 126(2),333, 308(2), 3(5) BNS  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

⏩ कुछ दिन पूर्व दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना अकलतरा में अप क्र 582/25 धारा  126(2), 332(A),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था । उक्त दोनो प्रकरण में आरोपियो के द्वारा बार बार स्वंय के नाम पर जमीन नही होने के बाद भी कुछ ग्रामिणो को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर जे एस डब्लू मुख्य गेट के सामने आवागमन बाधित करते थे अंदर घुसने  का प्रयाश करते थे तोड फोड का धमकी देते थे जिससे कई मजदूर / कर्मचारी का जीवन प्रभावित होता था। साथ ही साथ उनके परिवार भी प्रभावित होते थे । वाहनो को अंदर नही जाने देने से कंपनी के उत्पादन में भारी कमी आती थी । जिससे भारी नुकसान होता था। कंपनी प्रबंधन कई बार आरोपियो से बात चीत करने का प्रयाश किये परंतु आरोपीगणो के द्वारा ब्लेक मेल किया जाता था । अवैध पैसे का मांग किया जाता था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । 

उपरोक्त  कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा स्टाफ का  सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy