Explore

Search

April 21, 2026 10:24 pm

7k network

जिला रोजगार कार्यालय में 24 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

  जांजगीर-चांपा 23 दिसम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

      जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के दो नियोजक पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र व करियर ट्री. एच.आर.सॉल्यूशन प्रा.लिमि. चेन्नई उपस्थित रहेगें। पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र द्वारा डी.जी. आपरेटर के 30 पदों पर भर्ती की जायेगी व करियर ट्री एच.आर.सॉल्यूशन प्रा.लिमि.चेन्नई द्वारा आपरेटर के 100 पद, ट्रेनी के 50 पद.व अप्रेंटिस 40 पदों पर, भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता ट्रेनी हेतु 10वी 12वी उत्तीर्ण व अन्य पदों हेतु आई.टी.आई., डिप्लोमा डीजल मैकेनिक, फीटर, वेल्डर इलेक्ट्रीशियन निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13000-22176 रु. व अन्य भत्ता प्रतिमाह दिया जावेगा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष ट्रेनी व अप्रेन्टिस पद के लिए महिला आवेदिका भी पात्र होगें चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy