Explore

Search

March 7, 2026 11:12 am

7k network

अकलतरा राष्ट्रीय राजमार्ग ओव्हर ब्रिज में हुई लूट का खुलासा 03 बदमाश गिरफ्तार।

👉 लागातार 150 से अधिक CCTV कैमरो को चेक करने बाद आरोपियों की हुई पहचान।आरोपियों से स्कार्पियों सहित नगद बरामद।

नाम आरोपी

1. अमन साहू पिता श्याम सुन्दर साहू 20 वर्ष सा. खम्हरिया थाना सीपत बिलासपुर 

2. असीफ उर्फ छोटू खान पिता अब्दुल मजीद खान 21 वर्ष सा. मडई थाना सीपत बिलासपुर 

3. प्रियांशु गांगुली पिता स्व. अमर दास गांगुली 21 वर्ष सा. खम्हरिया थाना सीपत बिलासपुर

 

जांजगीर चाम्पा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रतन नायक पिता लक्ष्मण नायक उम्र 29 वर्ष निवासी झोपडिया थाना बिगोर जिला भुलवाडा राजस्थान ट्रक ड्राईवरी का काम करता है दिनांक 14.10.2025 के चांपा प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरने के लिए ट्रक क्रंमाक RJ06GD1505 में अपने हेल्फर सुमीत कंजर के साथ गया था वहां से माल भरकर 15.10.2025 के रात्रि लगभग 10.00 बजे अहमदाबाद गुजरात जाने के लिए निकले कबरीन रात्रि 12-12.30 बजे के बीच अकलतरा हाईवे नेशनल रोड फ्लाई ओवर के ऊपर पहुचे थे कि उसी समय पीछे से एक सफेद रंग की स्कार्पियों से प्रार्थी के ट्रक को रोक दिया तब उस स्र्काेपियों वाहन से तीन लोग बाहर निकल कर प्रार्थी एंव उसके हेल्फर को मां बहन की गंदी गंदी गालीयां देते हुये कालर पकडकर नीचे उतारे हाथ मुक्का चाकू राड से मारपीट किये प्रार्थी डर कर वहां से भाग गया प्रार्थी का मोबाईल गाडी में ही था व गाडी के सीट के पीछे टूल बाक्स में रखे नगदी रकम 85000 रूपये को ले गया है रिपोर्ट पर अप0क्रं0  525/25  धारा 309(4),296,115(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया है।

⏺️ नेशनल हाईवे पर लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपीयों की लगातार पतासाजी की जा रही थी सायबर सेल जांजगीर टीम लगातार संभावित स्थानों के CCTV फूटेज चेक कर रही थी। फूटेज से चेक करने के दौरान संदेही, छोटू खान उर्फ आसिफ खान पिता अब्दुल मजिद खान उम्र 21 वर्ष, प्रियांशु गांगूली पिता स्व.अमरदास उम्र 21 वर्ष ,अमन साहू पिता श्याम सुंदर साहू उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम मडई (खम्हरिया) थाना सीपत जिला बिलासपुर के रूप में पहचान किया गया । जिन्हे सायबर सेल एवं थाना अकलतरा की संयुक्त टीम के द्वारा   हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर तीनो आरोपियो ने अपने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक घटना को स्कार्पिया का प्रयोग कर घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर  घटना मे प्रयुक्त एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG12BF8880 एक नग चाकू ,एक लोके का राड एंव नगदी रकम  10,000 रू. को जप्त किया गया है। आरोपीयों को विरूध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 18.12.2025 को गिर. कर  न्यायिक रिमाण्ड पर  भेजा गया

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सायबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चन्द्रा, आर. शहबाज खान, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, रोहित कहरा प्रतीक सिंह एवं थाना अकलतरा स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy