Explore

Search

March 7, 2026 3:52 pm

7k network

हत्या के नियत से धारदार चाकु मे हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकल बरामद।

 

जांजगीर चाम्पा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी नीरज सोनी थाना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 03.12.2025 को दोहपर 01:20 बजे प्रार्थी अपने दो अन्य साथियों के साथ सतबहिनिया मंदिर बम्हनीडीह घुमने गये थे वही पर खडे होकर आपस में बाते कर रहे थे तभी ग्राम रोहदा निवासी जागेश्वर महंत मो.सा. से दारू भट्ठी की ओर से आकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे मना करने पर जान से मार दुगा कहते हुए धारदार चाकु से हत्या करने के नियत से शिवा सोनी के बांये तरफ पेट को चाकु से मारने से गंभीर चोट लगा है। प्रार्थी और शिवम सोनी बीच बचाव करने लगे तो शिवम सोनी को भी जागेश्वर महंत ने अपने पास रखे चाकु से शिवम सोनी के बांये हाथ को मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया है। प्रार्थी को मारने के दौडाया तो वह मंदिर के पीछे तरफ भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 113/2025 धारा 296,351(3),109 BNS. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

 

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में व अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण कर आरोपी जागेश्वर दास मंहत निवासी रोहदा को पतासाजी कर घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ मेमोरण्डम कथन लिया जो अपना जूर्म स्वीकार कर बताया की पुरानी पैसे के लेन देन पर पैसा नही देने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकु एवं मो.सा. को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी.सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप अमीर सिंह पैकरा एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष योगदन रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy