Explore

Search

March 7, 2026 2:41 pm

7k network

सिवनी में कांग्रेस का मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

सिवनी(चाम्पा)–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डॉ चरणदास महंत जी के निर्देश पर ठाकुर गुलजार सिंह के संरक्षण में ग्राम पंचायत सिवनी में एस. आई. आर.प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।पी सी सी ट्रेनर के रूप में राघवेन्द्र नामदेवजी(विधायक प्रतिनिधि) ने सक्ती विधानसभा के बलौदा ब्लाक व बम्हनीडीह ब्लाक के सभी 56  बी एल ए सहित सेक्टर प्रमुख व ज़ोन प्रमुख रूप से सामिल हुवे।
मास्टर ट्रेनर राघवेंद्र नामदेव ने सभी कार्यकर्ताओं को बिंदु बाई बिंदु प्रकाश डालते हुवे प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम को किसान कांग्रेस सक्ती के जिलाध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने भी सम्बोधित किया।ठाकुर गुलज़ार सिह ने सभी बी एल ए व कार्यकर्ताओं  को साथ मिलकर बी एल ओ से जुड़कर काम करने से सभी समस्याओं का समाधान निकालने का निर्देश दिया।इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों में ठाकुर गुलज़ार सिह जी जिला प्रतिनिधि सक्ती विधानसभा, साधेश्वर गबेल जी जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सक्ती, डॉ संतोष यादव विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, शास्वतधर दिवान जी विधायक प्रतिनिधि बम्हनीडीह ब्लाक ,भागवत साहू जी वरिष्ठ कांग्रेसी सिवनी आदि थे।शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दीपक बरेठ जी,शेखर राजपूत, गुणेश्वर यादव,सरजू यादव, संतोष यादव,संजय रत्नाकर, वेदप्रकाश, मनोज साहू,अनिल कश्यप,हीरामन कुर्मी,जितेन्द्र जयसवाल, नरेश जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy