Explore

Search

March 7, 2026 12:20 pm

7k network

जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देकर करोडो की ठगी करने वाला आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफतार।

आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है गहन पूछताछ।

 

आरोपी

1. भूपेंद्र कुमार साहू पिता ईश्वर लाल साहू उम्र 48 साल

2. हिरेंद्र कुमार साहू पिता भूपेंद्र कुमार साहू उम्र 21 साल दोनो निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

 

जांजगीर चाम्पा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश कुमार साहू निवासी बिलारी शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 14.11.2025 को थाना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि भूपेंद्र साहू निवासी बिलारी द्वारा दो-ढाई साल पहले वर्ष 2023 में बताया कि जमीन की खरीदी विक्री काम चालू किया हूँ तथा मेरा बेटा हिरेन्द्र शेयर मार्केट में काम कर रहा है जिससे अच्छा मुनाफा हो रहा है, उसमे पैसा लगाओगे तो 25 माह में ढाई गुना रकम ब्याज सहित डबल वापस हो जायेगा बताया तथा बार-बार जिद करने पर प्रार्थी द्वारा दिनांक 30.11.2023 से 25.08.2024 तक कुल 01 करोड, 88 लाख रूपये जमा किया है। उक्त रकम को छलपूर्वक धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में  अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

⏩ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में तथा एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू एवं हिरेंद्र कुमार साहू को  विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि रामप्रसाद बघेल पुलिस सहायता केंद्र राहौद  आरक्षक बेदराम पटेल, प्रवीण कुमार साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy