Explore

Search

March 7, 2026 12:45 pm

7k network

चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्कूल में दीपावली अवकाश के दौरान हुई चोरी के घटना का खुलासा किया गया।

प्रकरण में 04 विधि  से संघर्षरत बालक शामिल।

 

चोरी का सामान खरीदने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार आरोपी।

 

1. लोमस देवांगन पिता ओंकार प्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी सिवनी

2. गुलशन केवट पिता भार्गूलाल केवट उम्र 23 वर्ष निवासी सिवनी — थाना चांपा

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण-थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में दिनांक 18.10.25 को स्कूल बंद होने के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल से पंखा, वायरिंग तथा नल को तोड़ फोड कर चोरी कर ले गए थे जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹13,200 थी। घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 495/2025 धारा 331(4), 305(ए), 324(4) BNS एवं धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 

 

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में में थाना चांपा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की जा रही थी। इसी कड़ी में SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चार नाबालिक को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर द्वारा घटना घटित करने स्वीकार करने पर पता चला कि चोरी की गई सामग्री उन्होंने गुलशन केवट को 1400/ रुपये में बेच दी थी। खरीददार गुलशन केवट से पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले 2-3 वर्षों से लोमस देवांगन के कबाड़ व्यवसाय में कार्यरत है तथा उसी के कहने पर पुराना सामान खरीदता है। गुलशन ने स्वीकार किया कि दिनांक 20.10.2025 को नाबालिको द्वारा लाए गए चार पंखे एवं लगभग 500 ग्राम तांबे का तार उसने लोमस देवांगन के लिए खरीदा था। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गई सामग्री का कुछ हिस्सा बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी का माल बेईमानी से खरीदने वाले दोनों आरोपियों — लोमस देवांगन तथा गुलशन केवट दोनों निवासी सिवनी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा संबंधित 4 नाबालिक अपचारी बालको को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना चांपा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy