कोसमन्दा(चाम्पा)-ग्राम पंचायत कोसमन्दा में डॉ चरणदास महंत के मुख्य अतिथि में आयोजित होने वाली भूमिपूजन, लोकार्पण व वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम कल 08/11/2025 को निर्धारित हुआ था जिसकी सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई थी इसी बीच आज शाम ग्राम के वरिष्ठ पंच व वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दानसाय राठौर की पत्नी का आकस्मिक देहावसान हो गया।आकस्मिक देहावसान हो जाने न केवल ग्राम पंचायत परिवार शोकाकुल है अपितु पूरे गांव कोसमन्दा में दुःख का वातावरण निर्मित हो जाने से यह कार्यक्रम आगामी तिथियों तक स्थागित किया गया है पुनः तिथि निर्धारित हो जाने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।
Author: Hasdev Express
Post Views: 211




