Explore

Search

March 7, 2026 11:36 am

7k network

“राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर Run For Unity कार्यक्रम का सफल आयोजन

कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* के मार्गदर्शन में जांजगीर – चांपा जिले के सभी थाना चौकी मुख्यालयों में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी – एकता दौड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जांजगीर चाम्पा–दिनांक 31 अक्टूबर को भारत वर्ष में लौहपुरुष के नाम विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई गई है। उन्होने भारत के विभिन्न रियासतों को एक कर भारत देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, एकता व देश के प्रति प्रतिवद्धता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा देश की एकता और अखंडता में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर नेता जी चौक से प्रारंभ किया गया जो कचहरी चौक से होते हुए मुख्य मार्ग से हाई स्कूल मैदान के सामने गार्डन सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रतिमा स्थल में दौड़ समापन किया गया।

 राष्ट्रीय एकता का मुख्य उद्देश्य

देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर अखंडता और सद्भाव को बढ़ावा देना है, जिससे सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर और स्थिर वातावरण तैयार हो सके। इसका लक्ष्य जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करके देश के सभी लोगों के लिए सामाजिक शांति, समावेशी विकास और साझा पहचान की भावना पैदा करना है।

    

“रन फॉर यूनिटी – एकता दौड़” का आयोजन जिला जांजगीर चांपा के सभी थाना चौकी मुख्यालय में व्यापक स्तर पर किया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों, छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरदार पटेल जी के आदर्शों को नमन किया और राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जांजगीर मुख्यालय की कार्यक्रम में जांजगीर विधायक श्री ब्यास कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र- छात्राएं और थाना जांजगीर, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, महिला सेल, यातायात शाखा का समस्त पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy